रांची के ओरमांझी ब्लॉक चौक स्थित एक सरकारी शराब की दुकान में उस समय बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जब एक बंदरिया अचानक दुकान के भीतर दाखिल हो गई. दुकान में मौजूद सेल्समैन और ग्राहक अभी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बंदरिया ने रैक पर रखी शराब की बोतलों की तरफ रुख कर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्यास से बेहाल नजर आ रही इस बंदरिया ने बड़ी फुर्ती से शराब की एक बोतल को उठाया, उसे नीचे गिराकर तोड़ा और उसमें से वाइन गटकने लगी
शराब की दुकान के कर्मचारियों ने पहले तो उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन वन्यजीव के आक्रामक तेवर देखकर वे पीछे हट गए. कुछ ही मिनटों में शराब पीने के बाद बंदरिया को गहरा नशा चढ़ गया और वह दुकान के भीतर ही कार्टन व काउंटर के ऊपर बेसुध होकर सो गई. सेल्समैनों ने इस पूरी घटना का अपने मोबाइल कैमरों में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ वाइन शॉप के बाहर जमा हो गई. बाद में वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया ताकि जीव को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ा जा सके।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Ranchi #Zharkhand #Monkeylover #Forest