उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के बीच चारधाम यात्रियों की मदद के लिए आगे आया प्रशासन! 🙏⛈️
पहाड़ों में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग और चमोली में जगह-जगह चारधाम यात्री फंसे हुए हैं। श्रीनगर में स्थिति यह हो गई कि सभी होटल और लॉज पूरी तरह फुल हो गए, जिससे यात्रियों के सामने रात बिताने का गंभीर संकट खड़ा हो गया।
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए दीपक उनियाल ने त्वरित पहल की और खाली पड़े श्रीकोट अस्पताल के वार्डों व डॉर्मिटरी में यात्रियों के ठहरने का सुझाव दिया। उन्होंने तुरंत कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी से संपर्क किया, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए और अस्पताल के खाली वार्डों में साफ-सुथरे बेड की तत्काल व्यवस्था करवाई।
दीपक उनियाल ने त्वरित राहत के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी और मंत्री सुबोध उनियाल जी का आभार जताया। साथ ही, गुजरात (अहमदाबाद) से आए सभी श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि मौसम सामान्य होने तक वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और देवभूमि में उनका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
#CharDhamYatra #UttarakhandRain #PushkarSinghDhami #SubodhUniyal #UttarakhandNews