उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र स्थित ग्राम पुट में गंगा नदी के टापू पर खेत जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक ट्रैक्टर चालक पर लोगों को कुचलने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है।
घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को सीज कर दिया है।
विवाद के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट: हरिओम चौधरी, NHP भारत न्यूज़, हापुड़
.
.
.
.
#HapurNews #Bahadurgarh #GramPut #GangaTapu #TractorIncident #HapurPolice #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 31, 2026