विभागीय आदेश के आलोक में सुगौली पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब विनष्ट कराया है। मौके पर मौजूद रहे थानाध्यक्ष ने बताया कि 1228 लीटर देशी शराब विनष्ट कराया गया। तब अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि विनष्ट कराई गई शराब थाना कांड के विभिन्न मामलों में जप्त की गई थी।