महोबा: महोबा के डीएम कैंप कार्यालय में कबरई बांध के डूब क्षेत्र के गांवों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित
Mahoba, Mahoba | Sep 30, 2026 महोबा के कबरई बांध के डूब क्षेत्र से प्रभावित गांवों की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय में हुई। बैठक में झिर सहेबा, अलीपुरा, गुगौरा और गंज के परिवारों के विस्थापन की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बांध के जलभराव की जानकारी भी ली गई। DM ने अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण करने को कहा और स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण करने की बात कही।