नैनीताल: 3 करोड़ से अधिक का लेनदेन व भारी मात्रा में मोबाइल, सिम व अन्य सामग्री बरामद, SSP ने पुलिस को ₹5000 का इनाम दिया
ऑनलाइन गेमिंग एप से फ्रॉड करने वाले बड़े गिरोह के चार आरोपितों को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से तीन करोड़ से अधिक का लेनदेन व भारी मात्रा में मोबाइल, सिम व अन्य सामग्री बरामद की गई है। रविवार को एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इसके लिए पुलिस को पांच हजार रूपए का इनाम दिया गया है।