नैनीताल: गवर्नर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट में सेंट जोजफ कॉलेज बालक वर्ग और ऑल सेंट्स कॉलेज बालिका वर्ग में ओवरऑल विजेता
राजभवन गोल्फ कोर्स में रविवार को खेले गए गवर्नर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट में युवा गोल्फरों ने अपना कौशल दिखाया।जिसमें सेंट जोसेफ और ऑल सेंट्स कॉलेज का दबदबा रहा।इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में बालक और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें सेंट जोसेफ कॉलेज और ऑल सेंट्स कॉलेज के खिलाड़ियों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।