नैनीताल: अपनी धरोहर न्यास की ओर से नैनीताल क्लब में आयोजित 2 दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का समापन, संस्कृति के संरक्षण पर हुई चर्चा
अपनी धरोहर न्यास की ओर से नैनीताल क्लब में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। इसमें उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण और विकास पर चर्चा की गई। धरोहर संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन न्यास के अध्यक्ष विजय भट्ट ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्र शेखर रावत रहे।