भितरवार: उपार्जन सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए खरीदी केंद्रों का लगातार निरीक्षण जारी
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गेहूं उपार्जन व्यवस्था से जुड़े विभागों के अधिकारियों को लगातार खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने भितरवार क्षेत्र के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला आपूर्ति अधिकारी व जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम ने मोहनगढ़ व गढ़ाजर के खरीदी केंद्रों का जायजा लिया।