लखीमपुर: लखीमपुर खीरी कलेक्ट्रेट में हिन्दू पासी वाहिनी ने किया ऐलान, लखनऊ कूच की चेतावनी के साथ डीएम को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी जिले में हिन्दू पासी वाहिनी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी को सौंपकर लखनऊ स्थित महाराजा कंसा पासी और महाराजा बिजली पासी के किलों में बने धार्मिक ढांचों को हटाने की मांग की। संगठन का कहना है कि ये स्थल पासी समाज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं।