चाचौड़ा विधानसभा के मकसूदनगढ़ नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले 2 दिसंबर दोपहर को ज्ञापन दिया। 15, 20 वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों ने विनियमितिकरण का लाभ देने के साथ 25 नए सफाई कर्मियों की भर्ती करने और सीएमओ पर सहमति के बाद प्रस्ताव में देरी करने सहित अन्य आरोप लगाए। और ज्ञापन में कलेक्टर के समक्ष मांगे रखी।