रायसेन: रायसेन कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजस्व और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निपटारे में तेज़ी लाने के निर्देश दिए
Raisen, Raisen | Jun 2, 2026 कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा मंगलवार शाम 4 बजे के आसपास रायसेन के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से आरसी एमएस पोर्टल पर दर्ज सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री, गिरदावरी, सीएम हेल्पलाईन आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए एसडीएम तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।