कटनी - युवक का अपहरण कर थर्ड डिग्री टॉर्चर, सिगरेट से दागा।
कटनी में युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट और सिगरेट से जलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अजय उर्फ अन्नू माली ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बंधक बनाया और अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय माली और साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।