*डिप्टी कमिश्नर एल.एल. अहिरवार ने रामपुर बघेलान के वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों तथा पीएमश्री कन्या विद्यालय का निरीक्षण किया*। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ विद्यालय के जर्जर भवन, लैब, शिक्षक उपस्थिति एवं अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
Huzur, Bhopal | Sep 19, 2026