एंकर- कटनी में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एनकेजे पुलिस ने 45 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम सिमरा के जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा और न्यायालय में पेश किया।
एडिशनल एसपी कमल मौर्य ने बताया कि महिला थाना से मिली जीरो एफआईआर और पीड़िता के बयानों के आधार पर एनकेजे पुलिस ने आरोपी रामसुजान कोल के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया था। आरोप है कि महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस टीम ने सिमरा के जंगल में घेराबंदी कर आरोपी रामसुजान कोल को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
Huzur, Bhopal | Sep 19, 2026