लातेहार: एसवीएम में विभाग स्तरीय एकदिवसीय प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला का आयोजन
सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में विभाग स्तरीय एकदिवसीय प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी प्रश्न मंच प्रतियोगिता के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं विषयानुकूल प्रश्न पत्रों का निर्माण करना था।