कैराना: नगर के बाजार में मां-बेटे के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, वायरल हुआ था वीडियो
Kairana, Shamli | Aug 28, 2024 एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नगर कैराना के बाजार में मारपीट की जा रही थी। इस मामले में सन्नी कुमार निवासी गांव कंडेला ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया है कि वह अपनी मां के साथ बाजार में सामान लेने आया था। इसी दौरान बाइक खड़ी करने को लेकर उसके और उसकी मां के साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।