कैराना: नगर के बाजार में पीपल के निकट मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया
Kairana, Shamli | Aug 27, 2024 मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मारपीट होती नजर आ रही है। यह वीडियो कैराना नगर के बाजार में स्थित पीपल के निकट का है। गांव कंडेला निवासी जिम ट्रेनर सन्नी का कहना है कि वह और उसकी मां बाजार में आई थी, उनके साथ मारपीट की गई है। कोतवाल का कहना है कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।