कैराना: भूरा गांव निवासी विधवा महिला ने बेटे पर धारदार हथियारों से हमला करने का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Aug 27, 2024 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा निवासी विधवा फानो ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसका बेटा नावेज अपने खेत से कार्य करके घर लौट रहा था। आरोप है कि तभी उस्मान उर्फ सुक्का, मोहम्मद उमर उर्फ सुक्का, सानो व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके बेटे को रास्ते में रोककर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और फोन भी तोड़ दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।