कैराना: चोरी सहित पांच अलग-अलग मामलों में कैराना स्थित कोर्ट ने पांच दोषियों को सुनाई सजा, एसपी ने दी जानकारी
Kairana, Shamli | Aug 27, 2024 एसपी रामसेक गौतम ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों से संबंधित चोरी समेत पांच मुकदमे कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन चल रहे थे। मंगलवार को कोर्ट ने पांचों मामलों में अपना फैसला सुनाया है और पांच दोषियों को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास के साथ ही अर्थदंड लगाया गया है।