कैराना: काकौर गांव में पति ने पत्नी के ऊपर डाल दिया खौलता हुआ तेल, गंभीर रूप से झुलसी; पुलिस ने दर्ज किया केस
Kairana, Shamli | Aug 27, 2024 बागपत जिले के थाना बडौत के गांव कोताना निवासी फाना ने केस दर्ज कराया है। बताया कि उसकी बहन इसराना की शादी करीब 15 साल पूर्व गांव काकौर निवासी मासूफ के साथ हुई थी। जहां उसकी बहन खाना बना रही थी। इस दौरान उसके पति ने मायके से 50 हजार रुपये लाने का तकादा किया। मना किया तो पति ने खौलता हुआ तेल उस पर डाल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई।