ललितपुर: कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अग्निवीर में भर्ती होने वाले वांछित 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व सीओ सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मामले कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अग्निवीर में भर्ती होने वाले वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।