लालबर्रा: मानपुर में भाई से विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी
लालबर्रा मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत मानपुर के बालाघाट रोड पर एक 14 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय दुबे की कक्षा 8 वीं में पढ़ने वाली पुत्री राधिका दुबे का रविवार शाम करीब 7 बजे अपने छोटे भाई से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिस पर मां ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत करा दिया था। इसके