चांदपुर: चांदपुर के दतियाना में अंडे खाने के बाद पैसे ना देने को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग गिरफ्तार
बिजनौर में 8 अक्टूबर को चांदपुर के दतियाना में शराब की दुकान के पास अंडे खाने के बाद कुछ लोगों द्वारा पैसे ना देने पर दुकानदार सत्येंद्र के साथ मारपीट की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में के दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि पांच अभी फरार है। आज सोमवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक अभियुक्त अस्पताल में भर्ती है।