हुज़ूर: भोपाल की गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित बाबा शादी हॉल के पास प्रिंटिंग प्रेस संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2024 भोपाल की गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित बाबा शादी हॉल के पास प्रिंटिंग प्रेस संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था। इसमें तीन लोगों पर उधारी की रकम नहीं लौटाने की बात कही है। जिससे परेशान होकर सुसाइड का भी जिक्र है। बताया जा रहा है कि मृतक पर करीब 50 लाख रुपए के अलग-अलग लोन थे।