हुज़ूर: भोपाल में अब तक 1 करोड़ 71 लाख रुपए की अवैध शराब और नगद राशि जब्त, लोकसभा चुनाव के चलते की जा रही है कार्रवाई
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2024 लोकसभा चुनाव के चलते भोपाल में अब तक 1.71 करोड़ रुपए की अवैध शराब और नकद राशि जब्त की जा चुकी है। इनमें 83 लाख रुपए की अवैध शराब और 70 लाख रुपए की नकदी शामिल हैं। वहीं, 7.18 लाख रुपए के नशीले पदार्थ और 9.59 लाख रुपए की बहुमूल्य वस्तुएं भी शामिल हैं।