हुज़ूर: भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में प्रिंटिंग प्रेस संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस को मिला 8 पेज का सुसाइड नोट
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2024 भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित बाबा शादी हॉल के पास एक प्रिंटिंग प्रेस संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट मिला हैं|इसमें तीन लोगों पर उधारी की रकम नहीं लौटाने की बात कही है।जिससे परेशान होकर सुसाइड का भी जिक्र है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच कराई जा रही है| जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी|