हुज़ूर: भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पेंट फैक्ट्री में लगी आग,आग के दौरान ब्लास्ट से दो मजदूर घायल
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2024 भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पैंट फैक्ट्री में आग लग गई। इस दौरान सिलेंडर या किसी अन्य उपकरण में ब्लास्ट हो गया। जिससे दो मजदूर घायल हो गए। इन्हें हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है| आग लगने के बाद गोविंदपुरा फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया|