हुज़ूर: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ठेकेदार की गुंडागर्दी
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2024 भोपाल के हमीदिया अस्पताल की पार्किंग में खुले आम गुंडागर्दी हो रही है। यहां नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों को नकली चाबी लगाकर न केवल उठाया जा रहा है बल्कि अवैध वसूली के लिए पेड पार्किंग में ले जाकर खड़ा कर दिया जाता है| और ₹500 की पर्ची दिखाकर अवैध वसूली की जाती है इसकी कई बार थाने में शिकायत भी की जा चुकी है| लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है|