जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत झिरिया में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया आयोजित
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झिरिया में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताते हुए 19 अप्रैल को मतदान करने अपील की गई है। इसके साथ ही जनपद पंचायत जयसिंहनगर के सीईओ के द्वारा केक काटकर मतदान के प्रति ग्रामीणों को उत्साह बताया गया है।