जयसिंहनगर: पडेरा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गांव में निकाली गई रैली, मतदान करने किया गया जागरूक
जिले के जैसीनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पडेरा गांव में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया है। आपको बता दे कि जिले के कलेक्टर तरुण भटनागर के निर्देशन में जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाए इसी क्रम में रैली निकाली गई है।