जयसिंहनगर: नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए बुधवार को शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने नगर में मतदाता जागरूकता अभियान के रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया है। विद्यार्थियों ने मतदाताओं को बताया कि रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य लोकसभा सभा निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए नगरवासियों को जागरूक करना है।