जयसिंहनगर: जिले के मसीरा निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध कलेक्टर ने किया मुचलका अधिरोपित
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट तरुण भटनागर ने गुरुवार को आदेश जारी किया है कि मसीरा निवासी एक व्यक्ति जो कि विगत कई वर्षों से थाना जयसिहंनगर क्षेत्र में अनेक अपराध घटित कर आपराधिक एवं गुंडा प्रवृत्ति की गतिविधियों में संयुक्त रहकर जनमानस को सामान्य रूप से स्वतंत्र रहना जीना मुश्किल किया है।कलेक्टर ने अपराधी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मुचलका अधिरोपित किया है।