जयसिंहनगर: देवरा में मारपीट करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया है कि देवरा निवासी फरयादी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ आपसी रंजिश में गांव के ही दो व्यक्तियों के द्वारा गाली गलौज देकर मारपीट किया गया है, शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है।