मुगलसराय: मुगलसराय बाजार में आरपीएफ जवान पर ऑटो चालक ने किया पिटाई का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
मुगलसराय: मुख्य बाजार में आरपीएफ जवान द्वारा ऑटो चालक की कथित पिटाई का वीडियो आज शनिवार दोपहर 12 बजे को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो को लेकर आरोप है कि आरपीएफ जवान ने मीडियाकर्मी का मोबाइल छीनकर वीडियो भी डिलीट कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।