बेल्थरा रोड: सेंट जेवियर्स स्कूल की टॉपर दिशा बरनवाल को मिला 11 हजार का चेक, कैप्टन ऑफ द ईयर बने मयंक और श्रेया
बेल्थरारोड सेंट जेवियर्स स्कूल में बुधवार को ज्ञान शक्ति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसके तहत कक्षा 6 से 9 एवं कक्षा 11 के छात्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर डॉ जे आर मिश्र, प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा के साथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कानपुर यूनिवर्सिटी के चाइल्ड काउंसलर, टीचर ट्रेनर शुभम चौहान ने किया।