बेल्थरा रोड: ससना बहादुरपुर और तेंदुआ गांव में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, 7 बीघा फसल जलकर हुई खाक
उभांव थाना के ससना बहादुरपुर एवं तेंदुआ गांव में मंगलवार को दोपहर 1 बजे के आसपास गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते करीब एक किलोमीटर तक फैल गई। जिससे दोनों ग्राम पंचायत के सिवान से सटे लगभग सात बिगहा गेहूं की फसल देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सका। आग कैसे लगा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।