बेल्थरा रोड: हथौड़ा टोला के दस परिवारों का बिजली काटने का विरोध करने पर पुलिस ने धमकाया, पीड़ित ने बताई अपनी आपबीती
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के औराईकला ग्रामपंचायत के हथौड़ा टोला में विगत 27 मार्च को पुलिस की मौजूदगी में बिजली विभाग ने 10 परिवार का विद्युत कनेक्शन काट दिया। इस दौरान विरोध करने पर पुलिस ने ग्रामीणों को जमकर हड़काया। पीड़ित मुसाफिर यादव ने सोमवार को शाम 5 बजे बेल्थरारोड में पहुंचकर पत्रकारों के सामने अपनी आपबीती सुनाई और वे भावुक हो गए।