बेल्थरा रोड: अखिलेश कुमार यादव बने बेल्थरारोड के एसडीएम, निशांत उपाध्याय को बैरिया का न्यायिक एसडीएम नियुक्त किया गया
डीएम बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को जनपद के चार डिप्टी कलक्टर को इधर से उधर किया है। डीएम द्वारा किए गए स्थानांतरण के तहत बेल्थरारोड एसडीएम निशांत उपाध्याय को बैरिया एसडीएम न्यायिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि सदर बलिया के अपार उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव को बेल्थरारोड तहसील में एसडीएम के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया है।