बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड तहसील में नए एसडीएम अखिलेश कुमार यादव ने किया अपना पदभार ग्रहण
बेल्थरारोड तहसील में बुधवार को नए एसडीएम के रूप में अखिलेश कुमार यादव ने अपना पदभार ग्रहण किया। तत्कालीन एसडीएम निशांत उपाध्याय का बैरिया न्यायिक एसडीएम पद पर स्थानांतरण हो गया है। नवागत एसडीएम अखिलेश कुमार यादव ने बुधवार को 1 बजे पत्रकारों के समक्ष आमजन के समस्याओं के त्वरित निस्तारण को अपनी पहली प्राथमिकता बताई।