बेल्थरा रोड: फरसाटार गांव में कोचिंग से लौट रहे किशोर को मुस्लिम युवकों ने पीटा, पुलिस से शिकायत करने पर फिर से पीटा, पंचायत का दबाव
उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव में सोमवार की शाम कोचिंग पढ़कर कर घर जा रहे नीरज गोंड 15 वर्ष को गांव के ही कुछ दबंग मुस्लिम युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। लोहे का पंजा,बेल्ट, डण्डे से मारपीट कर किशोर को अधमरा कर सभी फरार हो गए। मामले को लेकर किशोर के परिजन मंगलवार की सुबह उभांव थाना के लिए निकल तो फिर से दबंगों ने रास्ते में घेर लिया और मारपीट कर फरार हो गए।