करनैलगंज: मोहम्मदपुर गढ़वार गांव में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई
मोहम्मदपुर गढ़वार गांव मे दबंगों ने बुधवार रात को आयुष प्रताप सिंह के घर मे घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की। आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर उनकी पत्नी को भी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। गुरुवार 7 बजे SHO ने बताया मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।