करनैलगंज: करनैलगंज में नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
मसौलिया कलहंसन पुरवा मे एक नवविवाहिता कनक लता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। उसकी शादी सूरज विश्वकर्मा से हुई थी। बुधवार सुबह सास संगीता ने उसे जगाने की कोशिश की, तो वह फांसी पर लटकी मिली। ससुर ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को PM के लिए भेजा है। 4 बजे SHO ने बताया आत्महत्या के कारणो का पता लगाया जा रहा है।