करनैलगंज: कर्नलगंज में पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो को किया गिरफ्तार
कर्नलगंज थाना क्षेत्र में रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए। एक बदमाश मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग, ₹18,500 नकद, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। मंगलवार करीब 9 बजे SP ने दी जानकारी दी है।