करनैलगंज: राजापुर तुलसीधाम में तुलसीदास जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
गुरुवार 1 बजे परसपुर के राजापुर स्थित सूकरक्षेत्र तुलसीधाम में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर डॉ. स्वामी भगवताचार्य की अगुवाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने तुलसी जन्मस्थली को मान्यता दिलाने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में बलरामपुर की जि.पं.अध्यक्ष आरती तिवारी, श्याम मनोहर तिवारी, डॉ.ए.के. सिंह समेत कई वक्ताओं ने विचार रखे।