करनैलगंज: सेना पर सवाल उठाने वालों को बजभूषण सिंह की नसीहत, कहा- राहुल गांधी को नेहरू की आत्मा से पूछना चाहिए सवाल
बुधवार को बालपुर के एक निजी कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सैकड़ों मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। 2 बजे मीडिया से बातचीत में उन्होंने नेहरू पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा जब सेना ने POK पर कब्जा किया था, तब किसके आदेश पर पीछे हटना पड़ा? राहल गांधी को स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की आत्मा से सवाल करना चाहिए।