करनैलगंज: दिल्ली से लौट रहे गुरु पुरवा निवासी युवक की सड़क हादसे में हुई मौत
परसा गोंडरी के गुरु पुरवा गांव निवासी शिवशंकर ओझा उर्फ विक्की की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह दिल्ली से लौट रहे थे और झुकिया मोड़ के पास रोडवेज बस से उतरकर हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर बहराइच में उनकी मौत हो गई। शव की पहचान ग्राम प्रधान वेद प्रकाश ओझा ने की। गुरुवार 11 बजे अंतिम संस्कार किया गया है।