गुना: आरोन से हनुमान टेकरी मेला और ससुराल जा रहे युवक का बजरंगगढ़ चौपट नदी में मिला शव, पुलिस जांच जारी
आरोन निवासी युवक का नदी में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 4 अप्रैल को जिला अस्पताल में परिजनों ने कहा, मृतक कमल साहू 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर टेकरी मेला और ससुराल जाने का बोलकर निकला था। 3 अप्रैल को परिजनों ने आरोन थाने में गुमशुदगी कराई। 4 अप्रैल को आरोन गुना मार्ग बजरंगगढ़ थाना की चौपट नदी में शव मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।