जमुई: अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर इंडियन इनक्लूसिव पार्टी ने SDO को दिया आवेदन, व्यवसायियों के हितों की रक्षा की मांग की
Jamui, Jamui | May 8, 2026 चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर IIP यानि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी जमुई इकाई द्वारा एसडीओ सौरव कुमार को आवेदन दिया गया है। साथ ही फुटकर विक्रेताओं, ठेला, गुमटी दुकानदारों एवं छोटे व्यवसायियों के हितों की रक्षा की मांग की गई है। उक्त जानकारी इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के जिलाध्यक्ष शंभु कुमार ने शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे प्रेस रिलीज व वीडियो जारी कर दी है।