पातेपुर: पातेपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए SH-49 पर चलाया वाहन जांच अभियान, ₹6000 जुर्माना वसूला
पातेपुर थाना की पुलिस ने SP वैशाली विक्रम सिहाग के निर्देश पर थाना क्षेत्र के SH 49 पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार की शाम 6 बजे के करीब वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बताया कि लगभग दो दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 6000 रुपए जुर्माना वसूला गया। सभी चालान HHD मशीन से काटी गई है।